महाकुंभ में तैरते हुए 'राम नामी' पत्थर के दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़, तस्वीर आई सामने
प्रयागराज में महाकुंभ में जूना अखाड़े में पानी में तैरते हुए 'राम नामी' पत्थर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई जिसके ऊपर शिवलिंग भी रखा हुआ है। जूना अखाड़े के एक महाराज ने बताया, "यह कोई चमत्कार नहीं है, यह प्रभु श्री राम की चरण रज है। यह प्रभु की साधना से सिद्ध हुआ है।"