प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेले में एक कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जो किचन और सोलर पैनल से लैस है। तस्वीरों में गाड़ी की छत पर टेंट लगा हुआ है। कार को किचन और अन्य उपकरणों के साथ कस्टमाइज़ किया गया है। वहीं, बिजली के लिए विंडशील्ड पर सोलर पैनल लगाया गया है।