सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक युवक ने दावा किया है कि उसने प्रयागराज के महाकुंभ में नीम के दातून बेचकर करीब 4 दिनों में ₹30,000-₹40,000 कमा लिए हैं। युवक ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने यह आइडिया दिया था। युवक ने कहा, "उसने (गर्लफ्रेंड) कहा था कि एक भी रुपया इंवेस्ट मत करो और अच्छा पैसा कमाओ।"