महाकुंभ में नाविक के ₹30 करोड़ कमाने के दावे पर सवाल उठने के बाद UP सरकार ने दी प्रतिक्रिया
महाकुंभ में एक नाविक परिवार की 45 दिन में ₹30 करोड़ की कमाई के दावों पर सवाल उठने के बीच यूपी सरकार ने अपने रुख का बचाव कर कहा कि नाविक इस आयोजन के 'सबसे बड़े लाभार्थियों' में से हैं। प्रयागराज नाविक संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने कहा, "महाकुंभ के दौरान....13,000 से ज़्यादा नाविकों ने ₹8-9 लाख कमाए।"