प्रयागराज में महाकुंभ मेले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स नदी में चुंबक से सिक्के निकालता हुआ दिख रहा है। वीडियो में शख्स बता रहा है, "एक बार में ₹200-250 निकल आता है और रोज़ाना की ₹3000-4000 कमाई हो जाती है।" इस वीडियो पर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा कि टैक्स लग जाएगा।