महाकुंभ में नहाती महिलाओं के वीडियो ऑनलाइन बेचे जाने के मामले में यूपी पुलिस ने 2 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। 17 फरवरी को दर्ज मामले में पुलिस ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर मेटा से जानकारी मांगी है। वहीं, 19 फरवरी को दर्ज केस में टेलीग्राम चैनल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू हो गई है।