कई लोगों ने प्रयागराज के महाकुंभ मेले में फाफामऊ में पीपा पुल टूटने के दावे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। एक वीडियो में एक शख्स बोल रहा है, "यहां लोग दबे हैं...कुछ घायल हैं।" हालांकि, पुलिस ने कहा, "फाफामऊ में गंगा घाट पर पड़ने वाले तीनों पीपा पुल पूरी तरह से सुरक्षित हैं...कोई क्षतिग्रस्त नहीं है।"