महाकुंभ में परिवार से बिछड़ गया था बुज़ुर्ग, बेटे से लोग बोले- श्राद्ध कर दो; काशी में भटकता मिला

महाकुंभ मेले में परिवार से बिछड़ा बिहार का एक 85 साल का बुज़ुर्ग वाराणसी में भटकता मिला है। बुज़ुर्ग के परिवार ने कई दिनों तक उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की थी। यहां तक कि लोग बुज़ुर्ग के बेटे को उसका श्राद्ध करने की सलाह दे रहे थे। वाराणसी के एक समाजसेवी ने उसे परिवार से मिलाने में मदद की।