महाकुंभ में पहुंचे 67 वर्षीय 'गोल्डन बाबा', पहनते हैं 4 किलो सोना
प्रयागराज (यूपी) में चल रहे महाकुंभ में 'गोल्डन बाबा' के नाम से मशहूर एसके नारायण गिरी महाराज पहुंचे हैं। केरल निवासी नारायण गिरी महाराज का संबंध निरंजन अखाड़े से है और वह करीब 4 किलोग्राम सोना पहनते हैं जिसमें कंगन, अंगूठियां, घड़ी और सोने से जड़ी छड़ी शामिल है। बाबा के मोबाइल फोन पर भी सोने की परत चढ़ी है।