महाकुंभ में पहुंचने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की किस प्रकार होती है गिनती?

महाकुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की गिनती के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल हो रहा है। तकनीक के ज़रिए एक भक्त को एक बार ही गिना जाता है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे के ज़रिए भी लोगों की गिनती की जा रही है। हालांकि, यह संख्या एकदम सटीक नहीं होती है लेकिन दावा है कि इसमें बहुत अंतर नहीं होता।