प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में महाकुंभ में आज (16 फरवरी) जलवायु सम्मेलन व बर्ड फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल-2025 का मैस्कॉट (शुभंकर) स्किमर पक्षी को बनाया गया है। भारतीय स्किमर नदियों के स्वास्थ्य का संकेत देने वाला महत्वपूर्ण पक्षी है। "कुंभ की आस्था एवं जलवायु परिवर्तन" विषय पर जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।