प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 18 और 19 में शनिवार को आग लग गई और कई टेंट जल गए। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं और फिलहाल घटना में कोई हताहत नहीं है। इससे पहले महाकुंभ में 2-3 बार आग लग चुकी है और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में भी आग लगी थी।