महाकुंभ में बीवी के मेकअप के लिए शीशा लेकर खड़े शख्स का वीडियो वायरल, लोगों ने दी प्रतिक्रिया

महाकुंभ में नहाने के बाद पत्नी के मेकअप के लिए छोटा शीशा लेकर खड़े शख्स का वीडियो वायरल हुआ है और सोशल मीडिया यूज़र्स उसकी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट किया, "प्यार में पड़ा पुरुष ऐसा ही दिखता है।" दूसरे ने लिखा, "बहुत खुशनसीब है वह औरत जिसे ऐसा पति मिला है।"