महाकुंभ में बच्चों को खोने से बचाने के लिए परिजन ने निकाली 'तरकीब', पीठ पर लगाई कॉन्टैक्ट लिस्ट

प्रयागराज (यूपी) में आयोजित महाकुंभ में भारी भीड़ में बच्चों को खोने से बचाने के लिए कुछ माता-पिता द्वारा अपनाई गई अनोखी तरकीब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चों की पीठ पर पोस्टर पर उनका नाम, माता-पिता का नाम व कॉन्टैक्ट डिटेल आदि लिखी दिखाई दी। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा, "ऑटोमैटिक जीपीएस ट्रैकर।"