महाकुंभ में बना रिकॉर्ड, प्रयागराज एयरपोर्ट पर अब तक उतरे 650 से अधिक चार्टर्ड प्लेन

महाकुंभ में एक और रिकॉर्ड बना है और यहां प्रयागराज एयरपोर्ट पर अब तक 650 से अधिक चार्टर्ड प्लेन उतर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 फरवरी को सबसे ज़्यादा 71 चार्टर्ड प्लेन प्रयागराज में उतरे, जो अब तक का रिकॉर्ड है। बकौल रिपोर्ट्स, 8 फरवरी के बाद प्रतिदिन 60 से ज़्यादा चार्टर्ड और निजी प्लेन उतर रहे हैं।