महाकुंभ में भीड़ को कम करने के लिए प्रयागराज जाने वाले वाहनों को एमपी में रोका गया

महाकुंभ में अत्यधिक भीड़ होने से रोकने के लिए प्रयागराज जाने वाले सैकड़ों वाहनों को मध्य प्रदेश में रोक दिया गया है। डीआईजी (रीवा रेंज) साकेत प्रकाश पांडे ने बताया कि वाहनों को चाकघाट बॉर्डर पर रोका जा रहा है और प्रयागराज प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद उन्हें एक-एक करके गुज़रने की अनुमति दी जा रही है।