महाकुंभ में भंडारे के प्रसाद में राख डालने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधिकारी निलंबित

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) महाकुंभ में भंडारे के प्रसाद में पुलिस अधिकारी द्वारा राख डाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी की पहचान बृजेश तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।