महाकुंभ में भारी भीड़ के बीच स्नान कर रहे लाखों लोगों का एरियल वीडियो हुआ जारी

प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान (12 फरवरी) से पहले मंगलवार को भारी भीड़ के बीच स्नान कर रहे लाखों लोगों का एरियल वीडियो जारी किया गया है। महाकुंभ में अब तक 43 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। गौरतलब है कि आगामी अमृत स्नान से पहले प्रयागराज के आसपास सैकड़ों किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।