महाकुंभ में भगदड़ की घटना की जांच CBI से कराने की याचिका इलाहाबाद HC ने की खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महाकुंभ (प्रयागराज) में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ मामले की सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता ने भगदड़ के साथ व्यवस्थाओं में गड़बड़ियों और कमियों की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की थी। वहीं, हाईकोर्ट ने इस याचिका को औचित्यहीन माना है।