inshorts

महाकुंभ में भगदड़ के चलते अमृत स्नान रद्द करने की घोषणा के बाद स्नान के लिए निकले अखाड़े

प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को अमृत स्नान के लिए अखाड़े निकल गए हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया, "हम अपने देवता के साथ सांकेतिक अमृत स्नान करेंगे। कोई बड़ा जुलूस नहीं निकालेंगे।" इससे पहले महाकुंभ में भगदड़ मचने के बाद सभी अखाड़ों ने अपना अमृत स्नान रद्द करने की घोषणा की थी।