महाकुंभ में भगदड़ के दौरान ड्यूटी पर तैनात दारोगा की हुई मौत

प्रयागराज (यूपी) में महाकुंभ में भगदड़ के दौरान ड्यूटी पर तैनात बहराइच के एक दारोगा की मौत हो गई है। बहराइच के अपर-पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के अनुसार, बुधवार सुबह दारोगा अंजनी कुमार राय की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, श्रद्धालुओं को बचाते समय दारोगा भगदड़ की चपेट में आ गए थे।