महाकुंभ में भगदड़ के बाद 30+ मस्जिदों और दरगाहों ने श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए थे दरवाज़े

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भगदड़ के बाद क्राउड मैनेजमेंट के लिए रास्ते रोके जाने से श्रद्धालुओं को दिक्कत हुई तो प्रयागराज की 30 से अधिक मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों ने उनके लिए दरवाज़े खोले थे। यहां 3-4 दिनों तक उनके खाने-पीने और बिस्तर के इंतज़ाम किए गए। श्रद्धालुओं को इबादतगाहों में रोके जाने के कई वीडियो सामने आए हैं।