प्रयागराज महाकुंभ मेले में भगदड़ में छपरा (बिहार) की रीता देवी अपने ग्रुप से बिछड़ गई थीं जिसके बाद ग्रुप ने उनके परिवार वालों को इसकी सूचना दी। इसके बाद रीता के बेटे और परिजन उन्हें ढूंढ़ने के लिए प्रयागराज निकल पड़े लेकिन वे प्रयागराज पहुंचने ही वाले थे, तभी छपरा से फोन आया कि मां घर पहुंच गई हैं।