प्रयागराज में महाकुंभ मेले में एक शख्स ने बताया कि भगदड़ में उसकी पत्नी की मौत हो गई। उन्होंने बताया, "नहाकर निकले, पब्लिक आई और ठेला-ठेली में पत्नी को धक्का लगा, मैंने बहुत बचाया।" पति ने बताया, "मैं खुद आधे घंटे तक बेहोश रहा था।" हालांकि, सरकार ने अब तक भगदड़ में मौत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।