महाकुंभ में भगदड़ मचने के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर लगाए गए 24 अज्ञात मृतकों के पोस्टर

महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ के बाद अब प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल कैंपस स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर 24 अज्ञात मृतकों के पोस्टर लगाए गए हैं। इससे पहले महाकुंभ डीआईजी वैभव कृष्ण ने भगदड़ में 30 लोगों की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया था कि 25 मृतकों की पहचान हो गई है।