प्रयागराज में महाकुंभ में संगम नोज पर देर रात 1-2 बजे भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। अधिकारी आकांक्षा राणा ने बताया, "बैरियर टूटने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति हुई थी...इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं, सभी का इलाज चल रहा है...कोई सीरियस कंडीशन नहीं है।" दरअसल, आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान है जिसके चलते श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है।