महाकुंभ में मोनालिसा, माघ मेला में बासमती; प्रयागराज से अब कजरारे आंखों वाली लड़की वायरल
महाकुंभ 2025 में मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रयागराज के माघ मेले में नीम का दातुन बेचने वाली एक लड़की तेज़ी से वायरल हो रही है। कजरारे आंखों वाली लड़की का नाम 'बासमती' बताया जा रहा है। मोनालिसा की तरह बासमती की भी सादगी और मासूमियत ने लोगों का ध्यान खींचा है।