महाकुंभ में मारे गए श्रद्धालुओं के शव उनके परिजन को अब तक नहीं मिले, अखिलेश ने वीडियो किया शेयर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत को लेकर कहा है, "प्रयागराज में पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर परिजन लाइन लगाए खड़े हैं लेकिन परिजनों को महाकुंभ हादसे में मारे गए लोगों के शव नहीं दिए जा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "परिजन कह रहे हैं कि हमें कोई सहायता-सांत्वना राशि या मुआवज़ा नहीं चाहिए।"