महाकुंभ में माला बेचने वाली वायरल लड़की ने CM योगी से मांगी सुरक्षा, बोली- धमकियां मिलीं
प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने वाली वायरल लड़की 'मोनालिसा' ने अपनी जान को खतरा बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने 'एबीपी न्यूज़' से बात करते हुए कहा, "कुछ लोगों ने कहा है कि तुम्हें उठा ले जाएंगे...किसी को पता नहीं चलेगा। फोटो खिंचवाने को लेकर भी लोग मुझे परेशान करते हैं।"