inshorts

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद की तस्वीरें आईं सामने, रोती दिखी महिला और हाथ जोड़े दिखा शख्स

महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या के मौके पर संगम नोज पर मची भगदड़ के बाद की तस्वीरें समाचार एजेंसियों ने साझा की हैं जिसमें एक महिला रोती और एक शख्स हाथ जोड़े हुए नज़र आ रहा है। अन्य तस्वीर में ज़मीन पर बिखरे सामान में महिला कुछ ढूंढ़ती दिख रही है। दरअसल, भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं।