महाकुंभ में अपनी आंखों के चलते मशहूर हुईं मोनालिसा ने फिल्म साइन करने के बाद अपनी मां को तोहफे में सोने की चेन दी है जिसका वीडियो वायरल हो गया है। मोनालिसा ने अपनी मां को सोने की चेन पहनाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गौरतलब है, मोनालिसा के साथ डायरेक्टर सनोज मिश्रा फिल्म बनाने वाले हैं।