महाकुंभ में महिला ने लड्डू गोपाल को तौलिए में लपेटकर और नाक दबाकर लगवाई डुबकी

प्रयागराज के महाकुंभ मेले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला लड्डू गोपाल को तौलिए में लपेटकर डुबकी लगाती दिख रही हैं। वीडियो में महिला लड्डू गोपाल की नाक भी दबाए हुए है और उन्हें ठीक वैसे ही स्नान करा रही हैं जैसे एक आम इंसान अपनी नाक पकड़कर डुबकी लगाता है।