महाकुंभ में युवती ने केवल तौलिए में लगाई डुबकी, वीडियो सामने आने पर भड़के यूज़र्स

महाकुंभ में एक युवती के केवल तौलिए में डुबकी लगाने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसके बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने आक्रोश व्यक्त किया है। एक X यूज़र ने लिखा, "महाकुंभ में फूहड़ता फैलाने वालों को बताया जाए कि यह गोवा या मालदीव नहीं है।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "इसे समझाना चाहिए कि महाकुंभ आस्था का केंद्र है।"