महाकुंभ में एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह महाकुंभ क्षेत्र में बिजली के खंभे के पास एक्सटेंशन बोर्ड लगाकर लोगों के फोन की बैट्री चार्ज कर रहा है। दावा है कि युवक काम के दौरान हर एक घंटे के लिए ₹50 चार्ज करता है और एकसाथ 20 फोन चार्ज कर हर घंटे ₹1,000 कमा रहा है।