महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए बन रहे भंडारे में पुलिसकर्मी ने डाली राख; वीडियो हुआ वायरल

महाकुंभ का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के लिए बन रहे भंडारे में राख डालते दिख रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसका वीडियो ट्वीट कर लिखा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि...जो लोग महाकुंभ में फंसे लोगों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं...उनके सद्प्रयासों के ऊपर राजनीतिक विद्वेष-वश मिट्टी डाली जा रही है।"