प्रयागराज के महाकुंभ मेले में डिज़ा शर्मा नामक एक एयर होस्टेस ने दावा किया है कि वह साध्वी बनने आई है लेकिन संतों ने उसे उम्र कम है कहकर लौटा दिया। डिज़ा ने दावा किया कि 6 महीने पहले उसकी मां की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद उसके जीवन में बदलाव आया और उसने आध्यात्म का रास्ता चुना।