महाकुंभ में स्नान के बाद महिला ने कहा- कपड़े कैसे बदलें, सब लोग खड़े हैं; लोगों ने दी प्रतिक्रिया

महाकुंभ में स्नान करने गई एक महिला का वीडियो सामने आया है जिसमें वह 'कपड़े कैसे बदलें, सब लोग खड़े हैं' कहती दिखाई दे रही है। इसपर कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने महाकुंभ में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम्स की व्यवस्था पर सवाल उठाए तो कई लोगों ने तस्वीरें शेयर कर कहा कि हर घाट पर चेंजिंग रूम बने हैं।