प्रयागराज (यूपी) में जारी महाकुंभ में सोमवार को शाम 6 बजे तक करीब 1.23 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम व गंगा में डुबकी लगाई। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 13 जनवरी से अब तक 54.19 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। सोमवार को कई केंद्रीय मंत्रियों और अन्य विशिष्ट लोगों ने भी संगम में डुबकी लगाई।