प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में आयोजित हो रहे महाकुंभ में रविवार को आग लगने की घटना से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में सिलिंडर में विस्फोट के बाद आग की लपटें उठती दिख रही हैं। गौरतलब है, चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा ने बताया था कि मेला क्षेत्र में सिलिंडर ब्लास्ट के कारण आग लगी थी।