महाकुंभ मेले के लिए एयरलाइंस किराए में करेंगी 50% की कटौती: मंत्री राम मोहन नायडू

'एनडीटीवी' के अनुसार, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि प्रयागराज (यूपी) में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों के लिए हवाई किराए में 50% की कटौती की जाएगी। बकौल मंत्री, संशोधित किराया 1-फरवरी से लागू होने की उम्मीद है। सरकार ने पहले भी एयरलाइंस को टिकट की कीमतों में कटौती का निर्देश दिया था।