महाकुंभ में वायरल हुईं 'मोनालिसा' के बारे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि उन्होंने लोगों से परेशान होकर महाकुंभ मेला छोड़ दिया है। मोनालिसा ने 'न्यूज़ 18 हिंदी' को बताया, "मैं मेले में एक महीने तक रुकूंगी।" उन्होंने बताया, "मेरे पास मोती और रुद्राक्ष की माला हैं, सबसे महंगी माला की कीमत ₹11,000 है।"