महाकुंभ मेले में फिर से लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में चल रहे महाकुंभ मेला परिसर के सेक्टर-8 में सोमवार को आग लग गई जिसपर मौके पर मौजूद दमकल विभाग की गाड़ियों की मदद से काबू पा लिया गया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। गौरतलब है कि महाकुंभ में पिछले 30 दिनों में आग लगने की यह 5वीं घटना है।