महाकुंभ से कितनी हुई सरकार की कमाई? यूपी सरकार के मंत्री ने बताए आंकड़े

उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने बताया है कि महाकुंभ के आयोजन में सरकार ने ₹7,500 करोड़ का खर्चा किया। उन्होंने कहा, "सरकार को महाकुंभ के इस आयोजन से ₹3.5 लाख करोड़ का फायदा हुआ है।" आज़मगढ़ में पत्रकारों को राजभर ने बताया कि महाकुंभ के माध्यम से 60 लाख लोगों को रोज़गार मिला।