प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई जिसमें धनबाद (झारखंड) में रहने वाले बिहार के मूल निवासी शिवजी सिंह और उनकी बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। सिंह भारतीय सेना में अधिकारी थे और छुट्टी पर घर आए हुए थे। सभी महाकुंभ में स्नान करने के बाद धनबाद लौट रहे थे।