महाकुंभ से लौट रही बस गुजरात में गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की हुई मौत व कई घायल

डांग (गुजरात) में रविवार तड़के करीब 4 बजे 48 यात्रियों से भरी एक लग्ज़री बस 200-फीट गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, बस में सवार यात्री महाकुंभ में स्नान करके गुजरात जा रहे थे।