महाकुंभ से लौट रहे नेपाल के श्रद्धालुओं की गाड़ी बिहार के मुज़फ्फरपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। बताया गया कि अचानक गाड़ी के सामने आई बाइक को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, गाड़ी ने 3 से 4 बार पलटी खाई।