inshorts

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी पर क्या कहा?

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने उनके साथ फिल्म बना रहे डायरेक्टर सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद कहा है कि वह परिवार के साथ इंदौर में हैं और मॉडलिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि मिश्रा की गिरफ्तारी का उनकी ट्रेनिंग पर कोई असर नहीं है और मॉडलिंग असाइनमेंट को लेकर वह मुंबई-बेंगलुरु भी जा रही हैं।