महाकुंभ होगा एकता का महायज्ञ: प्रयागराज में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज (यूपी) में होने वाले महाकुंभ को लेकर कहा है, "यह एकता का ऐसा महायज्ञ होगा जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में होगी।" उन्होंने आगे कहा, "एक ऐसा आयोजन...जहां हर बार धर्म, ज्ञान, भक्ति और कला का दिव्य समागम होता है। महाकुंभ एकता का महायज्ञ है। जिसमें हर तरह के भेदभाव की आहुति दी जाती है।"