inshorts

महाकाल मंदिर में हार्टअटैक आने से शख्स की मौत, कुछ देर पहले लगाया था वॉट्सऐप स्टेटस

उज्जैन (एमपी) के महाकाल मंदिर में सोमवार तड़के 47 वर्षीय सौरभ राज सोनी की हार्टअटैक से मौत हो गई। वे हर सोमवार भस्म आरती देखने जाते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी मौत से कुछ घंटे पहले सौरभ ने वॉट्सऐप स्टेटस में लिखा था, 'मिट्टी का शरीर है, सांसें सारी उधार हैं, दिल तो महाकाल का है, हम तो किराएदार हैं।'