inshorts

महाकालेश्वर मंदिर में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक नहीं होगी भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग

उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में नववर्ष पर भीड़ को देखते हुए 25 दिसंबर से 5 जनवरी-2026 तक भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद रहेगी। महाकालेश्वर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि नववर्ष पर महाकाल दर्शन के लिए करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इस दौरान भस्म आरती के लिए ऑफलाइन व्यवस्था लागू रहेगी।